World Record by Sakibul Gani बिहार के रणजी क्रिकेटर सकीबुल गनी ने इतिहास रच दिया है।

बिहार के रणजी क्रिकेटर सकीबुल गनी ने इतिहास रच दिया है। रणजी मुकाबले में डेब्यू करते हुए उन्होने तेहरा शतक जड़ दिया है। 2022 के रणजी मुकाबले में बिहार के सकीबुल गनी ने मिजोरम के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

कइ सालों के अंतराल के बाद रणजी मुकाबला हुआ

लंबे अंतराल के बाद 2022 रणजी का आगाज हो चुका है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई इसे 2 फेस में आयोजन कर रही है। रणजी मुकाबले के दूसरे दिन खेले जा रहे इस मैच में बिहार के सकीबुल गनी ने कोलकाता के salt lake ( JU campus) में खेले गए मैच में  मिजोरम के खिलाफ उपलब्धि हासिल की।

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों पर अपने तीन बल्लेबाज को खो दिए थे उसके बाद गनी और बबलू ने मिलकर बिहार के स्कोर को 600 के पार पहुंचा दिया। सकीबुल गनी इस दौरान 405 गेंदों का सामना करते हुए 341 रन बनाए जिसमें 56 चौके और 2 छक्के शामिल है।

सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड

इससे पहले अपने डेब्यू मैच में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के अजय रोहिरा का था। उन्होंने 2018-19 के रणजी मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी उस दौरान नाबाद रहते हुए उन्होंने 257 रन बनाए थे।

अन्य मैचों के रिकॉर्ड

22 साल के सकीबुल गनी बिहार के मोतिहारी जिले के रहने रहने वाले हैं।इससे पहले लिस्ट A के मुकाबला खेलते हुए 31.41 की औसत से कुल 337 रन बनाए है जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वही 14 T- 20 मैच खेलते हुए 27.42 की औसत से 192 रन बनाए।

Read also  Rohit Sharma: शानदार बैटिंग और कप्तानी: रोहित शर्मा का क्रिकेट का सफर | Rohit Sharma Net Worth | Rohit Sharma Wife | Rohit Sharma IPL

सर्वाधिक पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

बता दे की मिजोरम के खिलाफ गनी और बबलू ने मिलकर 532 रनों की साझेदारी की। घरेलू मैचों में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महिला जयवर्धने के बीच है।

उन्होंने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 624 रनों की साझेदारी की थी यह अब तक का सर्वाधिक साझेदारी का रिकॉर्ड है।

खुश है पूरा परिवार

बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले सकीबुल गनी का जन्म 2 सितंबर को हुआ। एक बेहद मध्य बर्गिये परिवार से संबंध रखते हैं बचपन में उन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना किया। उनके माताजी ने अपने गहने गिरवी रख कर के उन्हें बल्ला दिलाया था।

आज उनकी इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुश है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि बिहार के इस होनहार खिलाड़ी का आगे का सफर कितना शानदार होता है।

Leave a Comment