Gemini AI क्या है? Gemini का उद्देश्य क्या है? Free AI Tool

गूगल ने दिसंबर 2023 में Gemini AI नाम का एक बहुत ही तेज और ताकतवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बनाया है. इसे अब तक का सबसे ज़्यादा काम करने वाला और समझदार AI माना जाता है. ये आपके फोन से लेकर बड़े कंप्यूटर सिस्टम तक किसी भी डिवाइस पर चल सकता है और आपकी कई तरह की मदद कर सकता है।

Google Gemini AI
-Advertisement-

चलिए जानते हैं Gemini AI Kya Hai और यह हमारी किस प्रकार से मदद कर सकता हैं।

Gemini AI क्या है?

Gemini AI गूगल का एक नया और बहुत ही शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मॉडल है, जिसे अलग-अलग प्रकार की जानकारियों, जैसे टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो और कोड को समझने और प्रक्रिया करने के लिए बनाया गया है। यह एक multimodal मॉडल है, जो कि इन सभी माध्यमों के माध्यम से इंटरैक्ट कर सकता है।

Gemini AI का उद्देश्य क्या है?

Gemini AI का उद्देश्य यह है कि वह इंसानों के जैसे ही व्यवहार कर सके, और उन्हें अपने कामों में आसानी और तेजी से मदद कर सके। गूगल ने इसे अपनी विभिन्न सेवाओं, जैसे सर्च, क्रोम, ड्यूट आई, बार्ड और पिक्सेल फोन्स में इंटीग्रेट करने का इरादा रखा है।

Google Gemini AI
Google Gemini AI

Gemini AI के वर्जन और फीचर्स कौन-कौन से हैं?

Gemini AI को तीन वर्जन में बांटा गया है, जो कि उनकी क्षमता और उपयोग के आधार पर अलग-अलग हैं। वे हैं:

  • Gemini Nano: यह सबसे छोटा और सरल वर्जन है, जो कि पिक्सेल 8 प्रो फोन में उपलब्ध है। इसका उपयोग रिकॉर्डर ऐप में Summarise Features और जीबोर्ड के जरिए स्मार्ट रिप्लाई करने के लिए किया जा सकता है।
  • Gemini Pro: यह मध्यम आकार का और उन्नत वर्जन है, जो कि बार्ड ऐप में उपलब्ध है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के Tasks, जैसे समाचार, जोक्स, कविता, कहानी, कोड, गाना, सेलेब्रिटी पैरोडी आदि को जनरेट करने के लिए किया जा सकता है।
  • Gemini Ultra: यह सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली वर्जन है, जो कि गूगल क्लाउड में उपलब्ध है। इसका उपयोग बहुत ही जटिल और चुनौतीपूर्ण कार्यों, जैसे गणित, भौतिकी, कोडिंग, रीजनिंग, प्लानिंग आदि को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।
Read also  Claude AI: ChatGPT का नया टक्कर का ऐप साल 2024 मे।

Artificial Intelligence AI: AI टेक्नोलॉजी क्या है ? इसके फ़ायदे और नुक़सान और फ्यूचर

Gemini AI का उपयोग कैसे करें:

दोस्तो, अब आप गूगल बार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गूगल जेमिनी एआई का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सीधा लिंक है:

वहां आप अपने जीमेल अकाउंट से साइन इन कर सकते हैं। जब ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब आप जेमिनी एआई का इस्तमाल कर पाएंगे। Nano Version के कुछ फीचर्स Google Pixel 8 Pro पर भी अपलोड हो जाएंगे। गूगल ने इस नए मॉडल को कई सारे प्लेटफॉर्म पर जल्द ही लॉन्च करने का विचार किया है।

जब Google कोई नई सेवा लॉन्च करता है, तो हर कोई   उसे एक्सेस करना चाहता है। अगर आपके पास अभी Google Pixel 8 Pro स्मार्टफोन नहीं है, तो आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में जेमिनी प्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बिलकुल फ्री है. जेमिनी प्रो को एक्सेस करने के लिए, आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

आप डेस्कटॉप पर Google Bard AI की वेबसाइट को ओपन करें, आप सर्च बार में “Google Bard AI” लिखकर सर्च करें और पहली वाली वेबसाइट पर क्लिक करें।

उसके बाद आपको लॉगिन और साइन अप का ऑप्शन आएगा। यहां पर आप अपने गूगल अकाउंट का उपयोग करके साइन अप करें।

साइन अप करने के बाद आप Gemini Pro का उपयोग कर पाएंगे। 

Gemini AI के फायदे:

वैसे देखा जाए तो AI हमारे जीवन के कई सारे कार्यों को बहुत जल्दी करने में सक्षम होता है, Gemini AI की सहायता से आप जटिल से जटिल प्रश्नों के जवाब ढूंढ सकते हैं।

Read also  10 हजार रुपये से कम कीमत पर आया iPhone जैसे डिजाइन और फीचर वाला सस्ता फोन, Itel P55 और Itel P55+ जानिए इसके फीचर्स और प्राइस।

Gemini AI की मदद से आप बहुत ही आसानी से किसी भी वेबसाइट के डिजाइन के लिए कोड generate कर सकते हैं।

Gemini AI कि मदद आप अपने कॉलेज या स्टडी से जुड़ी कोई भी कार्य के लिए मदद ले सकते है।

इसकी मदद से आप किसी भी प्रकार का प्रोजेक्ट बना सकते है।

अगर आप ब्लॉग या आर्टिकल लिखते है तो यह इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है।

Conclusion:

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Gemini AI के बारे में सारी जानकारी दी है,  ताकि आप इसके बारे में अच्छे से समझ सकें और इसका उपयोग कर सकें। अगर आपके मन में इसके बारे में कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम हर संभव आपकी मदद करेंगे।

Leave a Comment