मोबाइल से भी सस्ता दाम पर Asus कंपनी ने लॉन्च किया नया लैपटॉप, बिना चार्ज के चल सकता है 15 घंटे

दोस्तों लैपटॉप और मोबाइल निर्माता कंपनी Asus एक बार फिर से अपने प्रोडक्ट के साथ बाजार में उतरने के लिए तैयार है। कंपनी ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए बहुत कम पर एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी के द्वारा इसका  ऑफिशियल नाम Asus Chromebook CM14 रखा गया है। इसे नोटबुक भी कहा जा सकता है।

Asus Chromebook CM14
Asus Chromebook CM14

यह लैपटॉप उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा कारगर साबित हो सकता है जो इसके द्वारा पढ़ाई करना चाहते हैं या कोई ऑफिस का काम करना चाहते हैं। कंपनी द्वारा इस लैपटॉप के कई सारे वेरिएंट निकल गए हैं लेकिन भारत में अभी तक एक ही मॉडल को पेश किया गया है। लैपटॉप के स्क्रीन को आप 180 डिग्री तक घूमा सकते हैं, इसके अलावा इसका डिस्प्ले 14 इंच का दिया गया है और इसमें नेटवर्क स्पीड के लिए वाई-फाई 6 दिया गया है।

N1 Unfolding TV First Look & Price in India : दुनिया का पहला फोल्डेबल टीवी दमदार फीचर्स के साथ हाज़िर है।

इस लैपटॉप में एक नहीं बल्कि कई ऐसे सुविधाएं दी गई है जिसके कारण यह बड़े-बड़े कंपनियों के अच्छे-अच्छे लैपटॉप को टक्कर दे सकता है। तो लिए इस लेख से एसुस की नई लैपटॉप Asus Chromebook CM14 के बारे में विस्तार से जानते हैं। इस लेख में हम आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में भी जानकारी देंगे।

Asus Chromebook CM14 की कीमत।

दोस्तों एसुस कंपनी के द्वारा लांच किए गए इस नए लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह काफी सस्ता है जिसे हर कोई खरीद सकता है। आपको बता दें कि यह लैपटॉप इतना सस्ता है कि इसे एक मोबाइल के दम पर भी खरीदा जा सकता है। Asus Chromebook CM14 लैपटॉप को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर सेल किया जाएगा। इस लैपटॉप की कीमत मात्र 26,990 रखा गया है। Asus Chromebook CM14 आप ग्रेविटी ग्रे कलर में खरीद सकते हैं। इसे आप चाहे तो EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Asus Chromebook CM14
Laptop Deals

Asus Chromebook CM14 के डिस्प्ले और डिजाइन

Asus Chromebook CM14 में 60Hz रिफ्रेश रेट, 220 निट्स ब्राइटनेस, और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 14 इंच का फुल HD एंटी-ग्लेयर LCD स्क्रीन है। इसमें मीडियाटेक कॉम्पैनी 520 सीपीयू और एआरएम माली जी52 एमपी2 जीपीयू है। लैपटॉप में 8 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128GB eMMC ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

Read also  The Ultimate Guide: Choosing the Best Laptop Under 50000 for Your Needs

Asus Chromebook CM14 के फीचर्स।

Asus Chromebook CM14 लैपटॉप में आपको 8GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सुविधा मिलता है। लैपटॉप में आपको 14 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही इसमें मीडियाटेक कॉम्पैनियो 520 प्रोसेसर दिया गया है जो लैपटॉप को काफी फास्ट और स्मूथ बनता है। इसके साथ लैपटॉप आपको एक ऐसी सुविधा दे रहा है जिसका फायदा जरूर उठाना चाहिए। इस लैपटॉप में आपको एक अतिरिक्त स्टोरेज दिया जाएगा।

Asus Chromebook CM14
Laptop Deals

एसुस 12 महीना के लिए 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज के साथ एक गूगल वन की सब्सक्रिप्शन दे रही है। Asus Chromebook CM14 लैपटॉप में प्रोसेसर वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 जैसी लेटेस्ट वॉयरलैस टेक्नोलॉजी डाली गई है। वही इस लैपटॉप को 42Wh की बैटरी पावर देता है जो इसे एक बार चार्ज करने के बाद 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। एसुस का यह नया लैपटॉप USB-C पोर्ट के माध्यम से 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Asus Chromebook CM14 की अन्य खासियत।

Asus Chromebook CM14 में गूगल क्रोम ओएस है। इसमें एक प्राइवेसी शटर और इनबिल्ट फेस AE फीचर के साथ 720p वेबकैम कैमरा भी है। इसमें एक एर्गोनोमिक स्पिल-रेसिस्टेंट कीबोर्ड है, जो टचपैड जेस्चर इनपुट को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए, यह फोन फेस अनलॉक फीचर, केंसिंग्टन नैनो सिक्योरिटी स्लॉट और टाइटन सी सिक्योरिटी चिप भी शामिल है।

हर कोई खरीद सकता है यह लैपटॉप।

दोस्तों Asus Chromebook CM14 एक बजट फ्रेंडली लैपटॉप है जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है। कुछ समय पहले तक बहुत से लोगों को लैपटॉप लेने से पहले सोचना पड़ता था क्योंकि इसकी कीमत बहुत अधिक होती थी लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी के चलते इसकी कीमत बहुत ही काम हो गई है।

Read also  Nvidia Company का इतिहासऔर कैसे बनी इतनी Valuable Company

बड़ी-बड़ी कंपनियां अब अच्छी-अच्छी लैपटॉप बना रही है जिसे कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। दोस्तों इस लैपटॉप की कीमत 26,000 रुपए के आसपास है, और अभी के समय में बहुत से लोग इतने रुपए का एक स्मार्टफोन खरीदने हैं। वहीं अगर आप इस लैपटॉप को EMI पर लेते हैं तो आपको महीने का ₹2000 से ₹3000 ही देना होगा।

Asus | Asus Chromebook CM14 | Laptop | Laptop Deals | Best Laptop | Best Laptop 2024

Leave a Comment