लॉन्च हुआ शाहरुख खान की फिल्म Pathaan की टीजर | 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रीलीज होगी पठान।

पठान Pathaan – शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म है। इसके टीजर को आज यश राज फिल्म्स ने शाहरुख खान के जन्मदिन के दिन अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। जो अगले साल रीलीज होगी। यह एक जासूसी फ़िल्म है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

Pathaan
-Advertisement-

यह यश राज फिल्म्स की अगली फिल्म होगी जिसमे काफी दिनों बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार्स एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

पठान में है बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स।

इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे वही इस फिल्म में आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया, गौतम रॉड, शाजी चौधरी नजर आएंगे।

यश राज बैनर ने पठान Pathaan फिल्म की घोषणा 2 मार्च 2022 को किया था। की यह फिल्म अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

मौजूदा समय में बॉलीवुड फिल्म की परफॉर्मेंस देखते हुए फिल्म मेकर्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ। इस फिल्म के घोषणा के बाद ही सोशल मीडिया पर बायकॉट पठान ट्रेंड करने लगे थे।

लेकिन मेकर्स शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के स्टारडम और फैन फॉलोइंग को देखते हुए इस फिल्म से काफी उम्मीद जताई है की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

टीजर देखे।

यह है यश राज फिल्म्स की लास्ट 5 फिल्म।

5 शमशेरा – यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज हुई थी जिसमें रणवीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर थे।

4 सम्राट पृथ्वी – यह फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद और मनुषी छिल्लर थे।

Read also  KGF Chapter 2 Story and Release Date

3 जयेशभाई जोरदार –  यह फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज हुई थी इस फिल्म में रणवीर सिंह और शालिनी पांडे थी।

2 बंटी और बबली 2 – यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, शर्वरी वॉग थे।

1 मर्दानी 2 –  यह फिल्म 13 दिसंबर 2019 को रीलीज हुई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और विशाल जेठवा हैं

ट्वीटर पर अभी इंटरटेनमेंट में बायकॉट बॉलीवुड अभी 1 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है जिससे साफ लगता है की लोग अभी बॉलीवुड फिल्म को पसंद नहीं कर रहे हैं।

Leave a Comment