Avatar 2 Release Date and Story अवतार 2 रिलीज की तारीख और कहानी|

दिसंबर 2009 में रिलीज हुई मूवी अवतार को कौन भूल सकता है। हम सभी जानते हैं कि हॉलीवुड मूवी काल्पनिक और इमैजिनेशन मूवी होती है लेकिन अवतार एक ऐसी मूवी जेम्स कैमरोंन ने बना दी जिसमें लोगों को बिल्कुल ही जैसे वास्तविक दुनिया की कहानी को दिखाया गया हो। लंबे समय के बाद 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है अवतार 2 (Avatar 2) जिसके चलते दर्शकों को काफी खुशी हो रही है फिल्म को देखने के लिए।

Avatar 2
Avatar 2
-Advertisement-

थीम :

अवतार 2 मूवी में एक अलग ही दुनिया दिखाया जाने वाला है जैसे हम अवतार 2009 में पक्षी रोशनी हवा में उड़ते हुए घर जैसे लाइट्स वगैरह दिखाया गया था अवतार 2 में एक बिल्कुल ही अलग दुनिया देखने को मिलेगी इसमें समुद्री दुनिया को दिखाया जाने वाला है।

जो कि दर्शकों को चौंकाने वाली बात है इस मूवी को जलीय जीवन से जोड़कर बनाया गया है। इसका ऑफिशियल ट्रेलर टीजर रिलीज हो गया है जिसमें व्हेल मछली से बात करते हुए एक सीन को दिखाया गया है।

अवतार 2 की बजट :

बात करें बजट की तो अवतार मूवी के सारे सीरीज की बजट 7500 करोड़ है यह बजट मौजूदा समय के हिसाब से है जबकि 2024,2026,2028 तक इसकी बजट बढ़ सकती है। फिलहाल अवतार 2 मूवी का बजट उन्नीस सौ करोड रुपए है।

पर ऐसा माना जा रहा है कि या अब तक जितने भी रिकॉर्ड हॉलीवुड मूवी के खर्चे से लेकर कमाने तक की सारी रिकॉर्ड टूटने वाली है ऐसा मानना है जेम्स कैमरोंन का।

Avatar 2 में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल:

अवतार मूवी सीरीज की टेक्नोलॉजी या फिर मूवी शूटिंग में जो टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है इसके लिए लेटेस्ट थ्री डाइमेंशनल लेंस का इस्तेमाल किया गया है जो अब तक की सबसे महंगी है,हाई रिजॉल्यूशन के साथ-साथ हाई वीएफएक्स की वजह से इसकी बजट इतनी है।

Read also  KGF Chapter 2 Story and Release Date

अवतार 2 की रोचक तथ्य:

इस मूवी के एक्टर्स एवं एक्ट्रेस की ब्लू शरीर के पीछे एक खास बात है जो शायद ही आप लोगों को पता है दरअसल जेम्स कैमरोंन की मां एक सपना देखती है कि उनका सपने में शरीर का रंग ब्लू हो जाता है।

यह बात उन्होंने अपने बेटे जेम्स कैमरोंन को बताई तो उन्होंने अवतार मूवी में इसका इस्तेमाल किया है और वे रंग को लेकर भारतीय पुराण में विश्वास रखते थे वह भारतीय विष्णु दशावतार से प्रेरित हुए थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

Avtar 2 की भाषा:

यह फिल्म जगत में पहली बार ऐसा हुआ जब अवतार मूवी सिक्वलस साइज इसके लिए भाषा वैज्ञानिक “पॉल फार्मर” ने एक नया भाषा ही बना दिया।

जिस भाषा का नाम है “नावी”इसके लिए 1000 शब्द बनाए गए और व्याकरण के 106 नियम लगाए गए। और यह देश दुनिया भर में ऑफिशियल नावी भाषा के नाम से जानी जाती है।

Leave a Comment